बेगुसराय, जून 15 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर इस भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडे पेय जल का लाभ नहीं मिल रहा है। रेल प्रशासन द्वारा स्टेशन पर यात्रियों के लिए न तो वाटर फ्रीजर लगाया गया है और न वाटर वेंडिंग मशीन की सुविधा ही उपलब्ध कराई गई है। नतीजतन इस भीषण गर्मी में यात्रियों को ऊंची दर पर बोतलबंद पानी खरीदने की विवशता बनी है। यह भी पढ़ें- यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडे पेयजल का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...