झांसी, दिसम्बर 19 -- झांसी । बीते कुछ दिनों से रेल गाड़ियों में यात्रियों को तंग करने और जबरन पैसे मामने वाले किन्नरों पर कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में दो वीडियो वायरल हुए थे उसके बाद से कार्रवाई तेज हो गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह लगभग 9:13 बजे कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12944 में किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान किया जा रहा है। दोनों किन्नर अभद्रता कर अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आई अनुपालन में गाड़ी के समय 9:14 बजे स्टेशन पुखरायां आगमन पर सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार एवं हमराह स्टाफ द्वारा गाड़ी को अटेंड कर सघन जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में कोई किन्नर उपस्थित नहीं पाया गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। कुछ देर बाद स्टेशन ...