लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कमरा दिलाने के नाम पर ठगने वाले 8 सदस्यीय गिरोह को बाजारखाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशन से निकलने वाले अकेले यात्रियों को बहलाकर सुनसान जगह ले जाते और मारपीट कर मोबाइल से डिजिटल पेमेंट कराते थे। मऊ के एक परीक्षार्थी से 5 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने के बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया गया। बाजारखाला पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की रात मऊ के सरयां निवासी सुधाकर पाल रेलवे ग्रुप-डी की परीक्षा देने लखनऊ आए थे। रात करीब 11 बजे वह कैफियात एक्सप्रेस से ऐशबाग स्टेशन उतरे। यहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें कमरा दिलाने का झांसा देकर टेंपो में बैठा लिया और चारबाग की तरफ ले गए। रास्ते में सुनसान जगह पहुंचते ही आरोपियों का रवैया बदल गया। उन्होंने सुधाकर को डर...