वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास अकेले यात्री, श्रद्धालु और पर्यटकों को झांसे में लेकर उचक्कागीरी में सिगरा पुलिस ने 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ट्रेन छूटने और चोरी जैसी व्यथा बताकर ये झांसे में लेती हैं। अक्सर ब्लैकमेल कर मारपीट पर उतारू हो जाती हैं और जेब से पैसे निकलवा लेती हैं। सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कुल दस शातिर महिलाएं पकड़ीं गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...