यात्रियों को एलईडी और एसी के कम प्रयोग के लिए जागरूक किया
प्रयागराज, जून 2 -- विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के तहत प्रयागराज मंडल में 15 मई से 5 जून तक विशेष अभियान चल रहा है। मंगलवार को एलईडी और एसी के कम उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों-यात्रियों को पोस्टर, बैनर व डिजिटल संदेशों से सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान भी बताए गए। स्टेशनों पर कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की समीक्षा व जल पुनर्भरण केंद्रों का निरीक्षण हुआ। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट में जूट-कपड़े के बैग को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा के लिए भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे में जल एवं ऊर्जा संरक्षण का जागरुकता कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.