यात्रियों के सामान चोरी के मामले में कानपुर का एक और आरोपी गिरफ्तार
बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। फर्जी आईडी से रिजर्वेशन कराकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को क्राइम विंग झांसी व जीआरपी बांदा ने गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल को इसी मामले में मामा-भांजे गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी कानपुर के गीता नगर का रहने वाला है, जो पूर्व में पकड़े गए एक आरोपी का भाई है। इसके पास से 8.10 लाख का माल बरामद हुआ है। जिसमें 14,500 नकद , दो फर्जी वोटर आईडी कार्ड, 57ग्राम की पीली धातु, 05 रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट आदि शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खां के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष शिवबाबू व आरपीएफ क्राइम विंग झांसी टीम ने चोरी के मुकदमों में गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी थीं। अनुराग जैन पुत्र प्रवीण कुमार जैन निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.