नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बंगाल चुनाव और गर्मी की छुट्टियों के चलते बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 5 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों के संचालन से राजस्थान, गुजरात और आसपास के क्षेत्रों से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जयपुर रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट देखी जा रही थी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का फैसला लिया गया।वेटिंग और भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर से गुजरने वाली ट्रेनों में लगातार वेटिंग बढ...