बेगुसराय, मई 27 -- बरौनी। विश्व पर्यावरण दिवस पर बरौनी जंक्शन पर मंगलवार को यात्रियों के बीच प्लास्टिक उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने व एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बरौनी जंक्शन पर इस अभियान में रेल कर्मचारियों व सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा प्लास्टिक मुक्त रेल, स्वच्छ रेल का संदेश भी दिया गया। साथ ही, पंपलेट व पोस्टर भी वितरित किए गए। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सुधाकर कुमार, राम निरंजन सिंह, स्काउट एंड गाइड संघ गढ़हरा के कर्मी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- यात्रियों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज स्टेशन पर एक पेड़ मां के नाम ...