उरई, मार्च 31 -- जालौन। औरैया स्टेट हाईवे पर कैथवा श्रमदान से आधा दर्जन गांव के ग्रामीण बस में बैठते हैं और बस से उतरते हैं। श्रमदान पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण तो हो गया है लेकिन पेयजल की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। औरैया मार्ग पर कैंथवा श्रमदान पर ग्राम बस्तेपुर, कैंथवा, करतलापुर, शहब्जापुर, इटवा, रसूलपुल के ग्रामीण बस का इंतजार करते हैं। यहां से ही वह औरैया, इटावा, आगरा, दिल्ली, कोंच और उरई के लिए बस पकड़ते है। आधा दर्जन गांव के ग्रामीण प्रतिदिन इसी श्रमदान से बस में बैठते हैं और यहीं से उतरते हैं। श्रमदान पर बैठकर ग्रामीण बस का इंतजार करते हैं। बस के लिए ग्रामीणों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों को बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण तो करा दिया गया है लेकिन पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई है। पेयजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.