वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) स्थित प्लेटफॉर्म नम्बर-6 से शुक्रवार को दो यात्रियों के पास से बड़ी मात्रा में सोने और हीरे के आभूषण बरामद किए गए। आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 1.95 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान संदेह होने पर दोनों को पकड़ा। पकड़े गए सूरत (गुजरात) के उमरा निवासी गौतम सांवलिया और प्रभु नगर सोसाइटी (नियर मोटा बराछा) निवासी रौनक कुमार सूरत में ही शिवाय ज्वैलर्स के कर्मचारी हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें ऑर्डर किए गए आभूषणों को लेकर जौनपुर जाना था। यह भी पढ़ें- प. बंगाल की महिला 7.11 करोड़ के सोना के साथ गिरफ्तार इसके लिए वह प्लेटफ़ॉर्म नम्बर-6 पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दौरान टीम ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में...