यात्रियों के गिरने की खबर से जसीडीह स्टेशन पर मचा हड़कंप
देवघर, सितम्बर 29 -- जसीडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर मंगलवार दोपहर देवघर-पटना पैसेंजर ट्रेन से कई यात्रियों के गिरने की खबर ने रेलवे महकमे को सकते में डाल दिया। ट्रेन संख्या 63209 से यात्रियों के प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर गिरने की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी कंट्रोल आसनसोल, स्टेशन अधीक्षक,आरपीएफ, जीआरपी और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया। स्ट्रेचर, लाउडहेलर, वॉकी-टॉकी और रस्सी समेत सुरक्षा उपकरण लेकर राहत-बचाव टीमें पार्सल गेट के सामने पहुंचीं। घायलों को तत्काल स्ट्रेचर से उठाकर स्टेशन परिसर लाया गया और उपचार के लिए हेल्थ यूनिट भेजा गया। करीब 13.12 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में राहत-बचाव से लेकर चिकित्सा सहायता तक की पूरी प्रक्रिया अपनायी गयी। कार्रवाई पूरी होने के बाद पता चला कि यह कोई वास्तविक रेल हादसा नहीं, बल्कि रेलवे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.