यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: नेपाल जीएम
मधुबनी, जून 3 -- जयनगर,एक संवाददाता। नेपाली रेलवे के जीएम परिवेश प्राजूली ने जयनगर स्थित नेपाली रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। जीएम ट्रॉली के माध्यम से रेलखंड का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा ट्रैक की स्थिति का बारिकी से जायजा लिया। और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाने पर विशेष जोर देते हुए ट्रैक की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा किया। ट्रॉली निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के किनारे सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.