प्रयागराज, मार्च 3 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने होली पर्व पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रूटीन ट्रेनों के अलावा मंडल समेत विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे की ओर से 625 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। सूबेदारगंज, प्रयागराज जंक्शन और छिवकी स्टेशन से मार्च 2026 के दौरान कुल 339 विशेष ट्रेनें चलेंगी। एक से तीन मार्च तक कुल 75 ट्रेनें चलीं। इसी प्रकार प्रयागराज मंडल के कानपुर परिक्षेत्र के स्टेशनों से नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त कुल 377 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...