हरिद्वार, अप्रैल 11 -- मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके तहत योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच साप्ताहिक दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं, हरिद्वार-भावनगर के बीच दो ट्रेनों के आठ फेरों का संचालन किया जाएगा। शनिवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार-भावनगर के बीच ट्रेन संख्या 09272 और 09271 का संचालन किया जाएगा। हरिद्वार स्टेशन से भावनगर के लिए 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई और एक जून को ट्रेन संचालित होगी। वहीं, भावनगर स्टेशन से हरिद्वार के लिए 12, 1, 26 अप्रैल और 3, 10, 17, 24, 31 मई को ट्रेन चलाई जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता तक ट्रेन संख्या 04311 और 04312 चलाई जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए 17 अप्रैल से 1...