लखनऊ, फरवरी 17 -- परिवहन निगम के एमडी ने कई निर्देश दिए लखनऊ, विशेष संवाददाता यात्रियों को परिवहन निगम की बसों में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए तय स्टॉप पर बसों को जरूर रोका जाए। यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी तो निगम का राजस्व बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह निर्देश परिवहन निगम के एमडी पीएन सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी क्षेत्रीय प्रबन्धकों व अन्य अफसरों को दिए। इस बैठक में यात्रियों की सुविधा से जुड़े कई अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि बस संचालन का समय न बिगड़े। बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। एमडी ने निर्देश दिए कि सभी जांच दल दिन और रात दोनों समय पर प्रभावी जांच करें। इससे भी निगम की आय में वृद्धि होने में मदद मिलेगी। एमडी ने अफसरों से कहा कि यात्रियों के हित में बस स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.