प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड 15 अप्रैल से शुरू होने वाले पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए रिजर्वेशन काउंटर को अस्थायी रूप से कहां शिफ्ट किया जाए, इस पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्री आश्रय सहित अन्य वैकल्पिक स्थानों पर काउंटर संचालित करने के विकल्पों पर चर्चा की गई, ताकि टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, सीनियर डीसीएम हरिमोहन, स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सिटी साइड 15 अप्रैल से शुरू होने वाले निर्माण कार्य के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर विस्तार से विमर्श किय...