प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड 15 अप्रैल से शुरू होने वाले पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए रिजर्वेशन काउंटर को अस्थायी रूप से कहां शिफ्ट किया जाए, इस पर शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्री आश्रय सहित अन्य वैकल्पिक स्थानों पर काउंटर संचालित करने के विकल्पों पर चर्चा की गई, ताकि टिकट लेने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। यात्री आश्रय में टिकट काउंटर बनने से यात्रियों को बड़ी राहत होगी।डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, सीनियर डीसीएम हरिमोहन, स्टेशन डायरेक्टर वीके द्विवेदी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सिटी साइड 15 अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.