यात्रियों की सुरक्षा पर आरपीएफ-जीआरपी में मंथन
झांसी, जुलाई 15 -- झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय में यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं भयमुक्त रेलयात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को अहम बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में जीआरपी एवं आरपीएफ के अफसरों ने शिरकत की। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर मंथन हुआ। निर्णय लिया गया कि जेबकतरों, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी-आरपीएफ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। एसपी रेलवे ने निर्देश कि ट्रेनों में बढ़ती जेबकतरी एवं सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीमों द्वारा ट्रेनों, प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाए। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.