बरेली, जुलाई 18 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल ने ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू करा दिया है। जो ट्रेनें कारखाना,कोचिंग डिपो पर मेंटिनेंस को आती हैं, उनमें कैमरे लगाए जाते हैं। अब तक 12 ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरों पर लगभग 14 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृति हुआ है। रेल क्रासिंगों पर भी कैमरे लग रहे हैं।

रेल क्रॉसिंगों पर भी लग चुके कैमरे इज्ज्तनगर मंडल मेल, एक्सप्रेस,पैंसेंजर और स्पेशल करीब 55 ट्रेनों का संचालन करता है। इनमें चार मेमू ट्रेन हैं। अभी तक ट्रेन कोचों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। रेल बोर्ड के आदेश पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत कोचों में कैमरे लगाने को आदेश दिये गये। बजट भी करीब 14 करोड़ इज्जतनगर रेल मंडल को स्वीकृत हुआ। रेलवे मंडल ने कैमरे लगाने की शुरुआत एलएचबी रै...