सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली पर्व पर कामगारों को घर लौटने में सहूलियत को लेकर रेलवे की ओर से लगातार होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में एक जोड़ी होली विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली की ओर से आने वाले व जाने वाले यात्रियों को काफी सहायता मिलेगी। बताया गया है कि ट्रेन नंबर 05071 छपरा से चलकर आनंद विहार को जाने वाली ट्रेन 2 से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को व ट्रेन नंबर 05072 आनन्द विहार टर्मिनल से छपरा को जाने वाली ट्रेन 3 से 16 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को तीन फेरों के लिए वाया गोरखपुर संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 1, एलएसएलआरडी का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 2, वातानुकूलित त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.