हरिद्वार, मार्च 1 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए लोग बड़ी संख्या में रोडवेज बसों का सहारा ले रहे हैं। रविवार सुबह से ही बस स्टैंड पर लंबी कतारें नजर आईं। यात्रियों के दबाव को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें लगाने का निर्णय लिया है। वहीं यूपी परिवहन निगम ने भी अतिरिक्त बसें हरिद्वार भेजनी शुरू कर दी हैं। इसके बावजूद लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। तिनुकिया, लखीमपुर खीरी जाने वाले यात्री राम चौरसिया ने बताया कि सुबह सात बजे ऋषिकुल मैदान से बस भरकर निकल गई। वे सुबह 8 बजे बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन पता चला कि अगली बस दोपहर 2 बजे आएगी। ऋषिकेश रूट की बस खराब, यात्री परेशान ऋषिकेश रूट की एक बस खराब हो जाने से करीब एक घंटे तक कोई बस...