यात्रियों की शिकायत पर टाटानगर स्टेशन के दो स्टॉल का लाइसेंस रद्द
जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- यात्रियों से खानपान और पेय सामग्री का निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा लेने के कारण टाटानगर स्टेशन के दो स्टॉल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से तीन दिन पहले यह आदेश हुआ। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन और चार-पांच के दो स्टॉल शामिल हैं। बताया जाता है कि दोनों स्टॉल के खिलाफ लगातार ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलने पर रेलवे वाणिज्य विभाग ने यह कार्रवाई की है, क्योंकि ओवरचार्जिंग में जुर्माना वसूलने और सजा के तौर पर स्टॉल को बंद कराने की कार्रवाई के बावजूद यात्री से शिकायत मिली थी। मालूम हो कि, टाटानगर स्टेशन की शिकायत पुस्तिका और सोशल मीडिया पर यात्री अक्सर स्टॉल संचालकों के खिलाफ पानी बोतल, शीतल पेय समेत खाद्य सामग्री में ज्यादा पैसा लेने की शिकायत करते रहते हैं। स्टेशन पुस्तिका की शिकायत पर चक्रधरपुर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.