लखनऊ, मार्च 6 -- सफर में राहत लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाताहोली के बाद वापसी की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 50-50 बसें रिजर्व में रखीं गई हैं। यह बसें आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डे से चलेंगीद। शनिवार और रविवार को होली की वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही हैं। इसी के मद्देनजर आलमबाग और कैसरबाग से रूटीन बसों की सेवाओं के अलावा अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि दिल्ली जाने वाले सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ जुटेगी। ऐसे में आलमबाग से दिल्ली जाने वाली बसें आगरा एक्सप्रेस वे होकर जाएंगी। जबकि कैसरबाग से दिल्ली जाने वाली बसें सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर होकर दिल्ली पहुंचेगी। दोनों बस अड्डों पर हर जगह के लिए बसें उपलब्ध होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.