यात्रियों की मोबाइल चोरी में तीन गिरफ्तार दो मोबाइल बरामद
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम और टाटानगर के जीआरपी जवानों ने यात्रियों की मोबाइल चोरी के आरोप में तीन बदमाशों को पकड़ा है। तलाशी में तीनों के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ। जिसे आरोपियों ने ट्रेन से चोरी किया था। इधर आरोपियों को रेल थाना के सुपुर्द कर आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक बलवीर प्रसाद ने मामला दर्ज कराया। इससे जीआरपी और आरपीएफ की टीम थाने में तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.