यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों में कोच बढ़ा रहा रेलवे
जमशेदपुर, जून 14 -- जमशेदपुर। शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में 19 जून तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच लगाने का आदेश शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। टाटानगर से गुजरने वाली शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस में दो कोच लगने से पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड और ओड़िशा के यात्रियों को भी सहूलियत होगी। इससे दोनों क्लास में 80 तक वेटिंग टिकट कंफर्म होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि यात्रियों की भीड़ के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। पूर्व से भी कई ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच लग रहा है। जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाने का आदेश रेलवे जोन से हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.