गोंडा, जून 24 -- गोंडा, संवाददाता। रोडवेज डिपो पर यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ ने विभाग की तैयारियों पर पानी फेर दिया है। कई स्थानों के लिए बसों को बढ़ाया गया है। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रो की बाजारों के लिए भी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। रोडवेज अफसर भी बराबर डिपो पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जहां-जहां के लिए यात्रियों की संख्या अधिक देखने को मिलती है वहां के लिए बसों को रवाना करने का निर्देश जारी कर दिए हैं। गोंडा स्टेशन के यार्ड में हो रहे कार्यों को लेकर ट्रेनों को निरस्त करने के बाद में रोडवेज पर दबाव बढा है। इन दिनों गोंडा से बहराइच जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अभी तक गोंडा से बहराइच के लिए 22 बसों को संचालित किया जाता था। रोडवेज ने अब गोंडा से बहराइच के बीच में 10 बसों को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा ग...