देवघर, अगस्त 29 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मऊ-कोलकाता-मऊ और डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारणी और ठहराव के अनुसार निर्धारित अवधि तक चलती रहेंगी। रेलवे के अनुसार 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में ट्रेन के कुल 8 फेरे होंगे। वापसी में 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक संचालित होगी और इसके भी 8 फेरे होंगे। इसी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए 05932 डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 5 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह भी पढ़ें- देवघर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में लगेगा अति...