लखनऊ, फरवरी 22 -- त्योहारी सीजन आते ही ट्रेन यात्रियों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। स्थिति यह है कि स्लीपर और एसी थर्ड के कोच में जनरल यात्रियों की भीड़ से रिजर्वेशन वालों को असुविधा हो रही है। एसी बोगियों में पानी न आने से परेशान हैं। शौचालयों की सफाई न होने और चोक होने से उसकी बदबू से सीट पर बैठना तक मुश्किल हो रहा है। लगातार शिकायतों के बाद समस्याएं दूर न होने से यात्रियों में रेलवे के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस के यात्री श्रवण कुमार ने रेलवे के एक्स पर शिकायत में बताया कि वह कोच एस-5 में यात्रा कर रहे हैं। कोच की क्षमता से तीन गुना अधिक यात्री सवार हैं। रिजर्वेशन कराने वालों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल रही है। हमसफर के थर्ड एसी कोच बी-3 के यात्री राहुल श्रीवास्तव ने भीड़ का हवाला तो दिया ही है, एक्स पर डाली शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.