यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित करें : डीआरएम
अररिया, सितम्बर 30 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह ने कटिहार जोगबनी रेलखंड के जोगबनी स्टेशनों का निरीक्षण किया। अंतिम पड़ाव जोगबनी स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, पूछताछ काउंटर समेत यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जोगबनी स्टेशन के विकास कार्यों से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई। डीआरएम ने स्टेशन के विकास और यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, प्रतीक्षालय और पूछताछ काउंटर सहित मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.