यात्रियों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहीं स्टेशन की टोंटियां
गौरीगंज, मई 23 -- अमेठी। भीषण गर्मी के बीच अमेठी रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि टोंटियों से गर्म पानी निकल रहा है। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। गर्मी और उमस के बीच स्टेशन पर पानी की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। शनिवार को हिंदुस्तान टीम ने अमेठी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगे हैंडपंप खराब मिले। स्टेशन पर यात्रियों के लिए केवल टोंटियों के माध्यम से पानी की व्यवस्था है, लेकिन उनमें से भी गर्म पानी निकल रहा था। ट्रेन आते ही यात्री पानी भरने के लिए टोंटियों की ओर दौड़ पड़ते हैं, लेकिन गर्म पानी मिलने से उन्हें राहत नहीं मिलती। कई यात्री पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.