लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ के बस अड्डों पर होली पर घर पहुंचने वालों की भीड़ जुटी तो बसों के फेरे बढ़ाकर उन्हें भेजा गया। इस दौरान काफी संख्या में यात्री बस अड्डे के बाहर बसों के इंतजार खड़े नजर आए। जहां बसें आते ही यात्री धक्का मुक्की करके बसों में घुसते दिखे। इस बीच आलमबाग की सड़कों पर बसों की कतारें लगने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। आलमबाग डिपो के एआरएम राजेश सिंह बताते है कि बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। जहां के ज्यादा यात्री आते है वहां पर अतिरिक्त बसें लगातार भेजी जा रही हैं। सबसे ज्यादा बसें दिल्ली और गोरखपुर रूट पर भेजी गई है। सुल्तानपुर निवासी प्रदीप शुक्ला बताते है कि हम लखनऊ में काम करते हैं, होली पर घर जाने के लिए बस पकड़ने आए थे। बसें आसानी से मिल रही हैं। नौ मार्च तक मिलेंगी अतिरिक्त बसें होली ...