प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास मांडा निवासी दीपक पटेल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीएसए ग्राउंड के पास से मांडा निवासी लाल साहब को चोरी के एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ पहले से कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इनके साथियों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.