लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जीआरपी लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में मौजूद अधिकारियों से यात्रियों और ट्रैक सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। इसके लिए ट्रैक पर अवरोध और ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नियमित पेट्रोलिंग और उसकी समीक्षा करने को कहा गया।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जीआरपी एसपी रोहित मिश्रा ने जन जागरूकता अभियान से रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों को जागरूक करने, पूर्व में घटित घटनाओं का अनावरण करके अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, रिहा हुए अपराधियों व गैंग के सदस्यों सहित हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन, चोरी की घटनाओं का अनावरण सहित अन्य निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनों में एस्कॉर्ट व्यवस्था की समीक्षा की और रेलवे ट्रैक व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिक सर्तकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.