यात्रियों और रेलकर्मियों को खदान क्षेत्र में भी मिलेगा स्वच्छ पेयजल
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- यात्री और रेलकर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेलवे रैपिड ग्रेविटी सैंड फिल्टर प्लांट लगाने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर खदान क्षेत्र के बांसपानी, बड़बिल, डांगुवापोसी और बड़ाजामदा स्टेशन के आसपास रैपिड ग्रेविटी सैंड फिल्टर प्लांट का आदेश हुआ है। चक्रधरपुर मंडल रेलवे ने फिल्टर प्लांट का सर्वे कर प्रस्ताव जोन मुख्यालय में भेजा था। रैपिड ग्रेविटी सैंड फिल्टर प्लांट बनाने में करीब ढाई करोड़ खर्च होगा। बताया जाता है कि टाटानगर व आदित्यपुर से खदान क्षेत्र और स्टेशनों पर सैकड़ों रेलकर्मी नियुक्त हैं, जबकि रोज चार ट्रेनें आवागमन करती हैं। टाटानगर में भी पेयजल की गुणवत्ता सुधारने के लिए डबल फिल्टर प्लांट पूर्व से है। वहीं, रेलवे आदित्यपुर में भी नया फिल्टर प्लांट बनना है。
कैग की रिपोर्ट से पानी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.