यात्रा से लौटे हाजियों का हुआ स्वागत
गंगापार, जून 5 -- पवित्र हज यात्रा सम्पन्न कर मक्का और मदीना शरीफ़ से लौटे हाजियों के प्रथम जत्थे का शुक्रवार सुबह कस्बा भारतगंज में गर्मजोशी और अकीदत के साथ स्वागत किया गया। लोगों ने हाजियों से मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए की गई दुआओं की व अन्य हज यात्रा की जानकारी भी ली। हज यात्रा से लौटने वालों में शकील टंकी, मो अफ़ज़ल ख़ां उर्फ लाला मामू, साजेब टंकी, शाहिद राईन,असद राईन, पूर्व सभासद सलमा बेगम तथा चमन राईन की मां आदि रहीं। मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि आमिर टंकी, एजाज खां, चमन राईन, तबस्सुम, अरशद सिद्दीकी, ज़ावेद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.