देहरादून, अप्रैल 19 -- हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र में एक महिला यात्री पंजीकरण काउंटर पर बेहोश होकर गिर गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। उज्जैन निवासी दुर्गाबाई (70) के गिरते ही उसके साथ आए लोग भी घबरा गए। महिला को पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उठाकर अलग से बैठाया और बीपी जांचा। डॉ. विनय सिंह ने बताया कि महिला का बीपी कम होने के कारण चक्कर खाकर गिर गई। जिसे बाद में ओआरएस का घोल पिलाया और 108 से अस्पताल भिजवा दिया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने कहा कि यात्रा में जाने से पूर्व अपना स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं। यह भी पढ़ें- चारधाम के लिए 1493 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...