हरिद्वार, अप्रैल 6 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा से पहले शहरवासियों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देने की दिशा में प्रशासन ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद पेयजल निगम ने सीवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत को पूरा करना शुरू कर दिया है। महज दो दिनों में 315 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर प्रशासन ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि यात्रा से पहले शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। दरअसल, शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण लंबे समय से आमजन, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक अप्रैल को अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में गंगा उत्तराखंड पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.