रिषिकेष, अप्रैल 13 -- चारधाम यात्रा रूट के हरिद्वार बाईपास मार्ग को निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा ने सीवर लाइन बिछाने के लिए खोद दिया। यात्रा से ठीक पहले हुई इस खुदाई के बाद सड़क और फुटपाथ को मिट्टी से तो भर दिया गया, लेकिन यह अस्थायी मरम्मत टिकाऊ साबित नहीं हो रही है। कई जगह सड़क धंस रही है, जबकि दिनभर उड़ने वाली धूल से वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। खास बात यह है कि खुदाई से बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी सड़क पर संकरे गौरा देवी चौक पर अब ट्रैफिक भी फंस रहा है। यह भी पढ़ें- 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा, 15 से केदारनाथ हेली टिकट; आपदा में काम आएंगी ये सहायक सड़कें हरिद्वार से मुनिकीरेती और पहाड़ की तरफ बढ़ने वाला ट्रैफिक गौरा देवी चौक तक पहुंचने से पहले ही जाम में फंस रहा है। चौराहे पर नगर क्षेत्र स...