नोएडा, मई 8 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। हाजीपुर के सामुदायिक केंद्र सेक्टर-104 से दिल्ली के लिए शुक्रवार को निकली कांग्रेस की किसान नौजवान बचाओ हल्ला बोल यात्रा को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोंकझोंक हुई। इसके बाद रैली को कुछ दूरी तक चलने के बाद समाप्त कर दिया। यात्रा से पहले मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद यात्रा शुरू की। पुलिस ने बैरिकेटिंड की हुई थी, जिसे हटाकर कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर कहासुनी हुई।इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी पश्चिमी यूपी प्रदीप नरवाल, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.