विकासनगर, अप्रैल 27 -- पछुवादून में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बरसाती पानी की निकासी के लिए बने नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। जो इन दिनों यात्रा मार्ग की सूरत बिगाड़ने के साथ ही बरसात में स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। कई जगहों पर गंदगी और पॉलीथिन से नाले पटे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर दुर्गंध फैलने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्र में एनएच किनारे कई नाले बने हुए हैं। मुख्य बाजार समेत कई अन्य जगहों पर ये नाले भूमिगत हैं, जो फुटपाथ के नीचे से गुजर रहे हैं। बरसात से पहले इन नालों की सफाई नहीं होने के कारण हर साल बस्तियों और सड़कों में जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। जबकि एनएच किनारे रसूलपुर में खुला नाला गंदगी से भरा हुआ। नाले के सामने सड़क पर भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिससे दुर्गंध उठती रहती ...