मिर्जापुर, दिसम्बर 11 -- मिर्जापुर। ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिवों ने यात्रा भत्ते में वृद्धि की मांग को लेकर बुधवार से क्षेत्र में साइकिल से भ्रमण कार्य शुरू कर दिया है। ग्राम विकास विभाग के सचिवों ने चार दशक बाद भी यात्रा भत्ते में वृद्धि नहीं किए जाने का सरकार पर आरोप लगाया। कहा सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए संघ के सदस्यों ने अपनी बाइक से गांव भ्रमण न करने का फैसला किया है। विरोध स्वरूप छानबे ब्लाक के गैपुरा चौराहे से विजयपुर ब्लाक मुख्यालय तक ग्राम विकास अधिकारियों ने साइकिल से यात्रा की। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबाष चंद्र पांडेय के आह्वान पर संघ के सदस्यों ने यात्रा भत्ते में वृद्धि के लिए यह आंदोलन शुरू किया है। संघ के जिलाध्यक्ष राकेश तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.