गढ़वा, जुलाई 14 -- रंका। थाना क्षेत्र के वीरबांध गांव निवासी इद्रीश अंसारी के 40 वर्षीया पत्नी शमीमा बीवी की मौत सफर के दौरान ही ट्रेन में हो गई। मृतका के पति ने बताया कि वह श्रृंगार के सामान फेरी कर बेचते हैं। पति-पत्नी परिजन के साथ मनिहारी का सामान लेने बिहार के डिहरी शहर गए थ। खरीदारी कर डिहरी स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में शमीमा की मौत हो गई। गढ़वा रोड स्टेशन पर शव उतारने के बाद गांव लाया गया। गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...