यात्रा का तरीका अलग-अलग, सभी का नारा बोलबम
भागलपुर, अगस्त 12 -- सुल्तानगंज (भागलपुर), निज संवाददाता। श्रावणी मेला अपनी चरम सीमा की ओर बढ़ रहा है। कांवरियों के हौसले बुलंद हैं। कांवरिया मार्ग पर तरह-तरह के कांवरिये जाते दिख रहे हैं। कभी कड़ी धूप तो कभी छांव, कहीं भीगी सड़क तो कहीं तपती सड़क, कहीं समतल तो कहीं उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलते हुए कांवरिये अपनी भक्ति की परीक्षा देते हुए बोलबम का नारा लगाते हुए बाबा के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। प्रखंड नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार को डाक बमों की कुल संख्या 895 रही। इनमें महिला बम की संख्या 10 और पुरुष की संख्या 885 रही। सामान्य बमों की संख्या शाम पांच बजे तक 1,65,191 रही। सावन शुरू होते ही कांवरिया पथ पर विविध नजारे दिखने लगते हैं। कोई सामान्य कांवर कंधे पर रख बोलबम करते हुए बाबा के दरبار जा रहे हैं तो कोई डांडी बम बनकर दंड-प्रणाम करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.