अल्मोड़ा, मार्च 7 -- दलाई लामा के 90 साल पूरे होने पर दुनिया भर में करुणा वर्ष उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत लोडो पलदेन और जायपांग तेनजिन अल्मोड़ा पहुंचे। यहां विधायक मनोज तिवारी के अलावा अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि यह रैली भारत-तिब्बत रिश्तों को मजबूत करने और भारतीयों का आभार जताने के लिए निकाली गई है। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पंकज खंपा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...