रिषिकेष, मार्च 25 -- चारधाम यात्राकाल में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा आदि में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन ने गढ़वाल के सात जिलों के पूर्ति अधिकारियों से पिछले साल यात्राकाल के दो माह में गैस की खपत का आंकड़ा जुटाया है। इसी को आधार बनाते हुए कम से कम 20 लाख कॉर्मिशयल और घरेलू गैस सिलेंडर की जरूरत पर जोर दिया गया है। अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। तीन दिन पहले ही देहरादून में पर्यटन सचिव डीएस गर्ब्याल ने चारधाम होटल एसोसिएशन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी, जिसमें गैस की आपूर्ति का मुद्दा सदस्यों ने सचिव के समक्ष रखा। बैठक के दौरान सचिव ने यात्रा प्रशासन संगठन को यात्रा रूट के जिलों, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और रुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.