संभल, नवम्बर 26 -- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में बहजोई में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आमजन और वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, लेफ्ट साइड वाहन चलाना, निर्धारित गति सीमा का पालन और वाहन चलते समय मोबाइल न उपयोग करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.