यातायात व जनसमस्याओं को लेकर चेंबर ने सिटी डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
बोकारो, जून 5 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सिटी डीएसपी राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बोकारो शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था व अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं पर चर्चा की। चेंबर के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सिटी सेंटर बोकारो जिले का प्रमुख व्यावसायिक व वाणिज्यिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके कारण सिटी सेंटर, हटिया मोड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि सिटी सेंटर में निर्धारित पार्किंग स्थलों पर अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालकों को पार्किंग की समस्या है। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने की गोलबाजार के पास पुलिस चौकी चालू करने की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.