नवादा, मई 28 -- सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से नवादा जिले में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईटीएमएस लागू की जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जा रही है। जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण 12 चौक-चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई है, जहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित की जाएगी।

प्रमुख चौक-चौराहों की पहचान इसके तहत एसएच-08 पर हिसुआ स्थित विश्व शांति चौक व खानपुर हिसुआ रोड, एसएच-08 पर ही पकरीबरावां-वारिसलीगंज मोड़, एसएच-82 पर वारिसलीगंज स्थित शहीद चंदन सिंह चौक, एसएच-83 पर कादिरगंज थाना मोड़ व रोह स्थित सिउर मोड़, एनएच-20 पर सद्भावना चौक, रजौली बस स्टैंड व ...