छपरा, अप्रैल 12 -- छपरा ,हमारे संवाददाता l जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रविवार को यातायात थाना परिसर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न यातायात पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से संबंधित जानकारी साझा की। बैठक के दौरान ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार ने कर्मियों को यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन में सतर्कता और समन्वय बेहद जरूरी है। सभी कर्मियों को अपने-अपने पोस्ट पर पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने और आम लोगों क...