नोएडा, अप्रैल 16 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सड़कों को चौड़ी करने के साथ और सर्विस मार्ग को सुधारने का काम किया जाएगा। प्राधिकरण ने छह से अधिक विकास कार्यों की निविदा जारी की है। दो माह में काम शुरू कराने की तैयारी है। इस पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा की आबादी बढ़ने से ट्रैफिक जाम की समस्या होने लगी है। सुबह और शाम को व्यवस्त घंटों में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने मुख्य सड़कों के साथ सेक्टरों के अंदर की सड़कों को चौड़ी करने के साथ टूटी सड़कों को दुरुस्त करने की योजना पर काम तेज कर दिया है। योजना के तहत बिल्डर एरिया में पॉकेट पी-3 की आंतरिक सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। इसके अलावा सेक्टर सिग्मा-3 की आंतरिक सड़कों की भी मरम्मत कराई ...